आज के समय में ज्यादातर लोग मोटापे से परेशान है। हर कोई मोटापे से छुटकारा पाना चाहता है। इसके लिए लोग घंटों जिम में रहते हैं, वॉक पर जाते हैं। साथ ही एक दम स्ट्रिक्ट डाइट फी फॉलो करते हैं। इन सभी चीजों को करने से फायदा भी होता है। हालांकि कुछ लोग ऐसे है जिन्हें अपना मोटापा कम तो करना है। लेकिन वो स्ट्रिक्ट डाइट या एक्सरसाइज नहीं करना चाहते। बिना जिम जाए बगैर ही वो अपना वजन कम करना चाहते है।
ऐसे में इन आलसी लोगों के लिए मार्केट में एक दवा आई है। बाजार में मोटापा कम करने की दवा आई है। इसका नाम ओज़ेम्पिक (Ozempic) है। दावा किया गया है कि इससे मोटापा तेजी से कम होता है। आप मोटे से एक दम दुबले-पतले हो जाओंगे। ऐसे में चलिए जानते है कि क्या सचमुच इस दवा से मोटापा कम हो जाएगा। अगर हां तो कितने दिनों में ये शरीर की चर्बी को कम करेगी। इसके साथ ही क्या ये दवा पूरी तरह से सेफ है? आइए जानते है।
ओजेम्पिक है दवा का नाम (Weight Loss Pill)
मोटापा कम करने की दवा ओजेम्पिक को सेमाग्लूटाइड भी कहा जाता है। अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) से इस दवा को 18 साल के अधिक की उम्र के टाइप 2 डायबिटीज पेशेट्स के लिए साल 2017 में मंजूरी मिली थी। डॉक्टर की सलाह के बगेर इसका इस्तेमाल ना करे। ये इंसुलिन बढ़ाने के काम आता है। हालांकि ये वजन कम करने के लिए नहीं है। लेकिन डॉक्टर इसे कभी-कभी खाने की सलाह देते हैं।



Leave a Reply