आजकल की लाइफस्टाइल में एल्कोहल कन्ज्यूम करना आम हो गया है। ज्यादातर लोग बियर पीना पसंद करते हैं। बियर में एल्कोहल की मात्रा कम होती है। इसी बियर को लेकर एक चौकाने वाला खुलासा हुआ है। स्टडी में ये बताया गया है कि बियर कैंसर से लड़ने में कारगर है। बता दें कि बियर बनाने में खमीर का इस्तेमाल किया जाता है। जो कैंसर लड़ने में कारगर साबित होता है।
बियर कैंसर से लड़न में है कारगर!
जर्मनी के EMBL रिसर्चर और वर्जीनिया स्कूल ऑफ मेडिसिन के साइंटिस्ट ने मिलकर ये खुलासा किया कि खमीर के सेल्स कैंसर से लड़ने में कारगर है। नेचर कम्युनिकेशंस’ में पब्लिश रिसर्च की माने तो एक शराब बनाने वाला खमीर स्किज़ोसैक्रोमाइसिस पोम्बे (एस. पोम्बे), सरल तरीके से हाइबरनेट कर सकते हैं।
यूवीए के आणविक फिजियोलॉजी और जैविक भौतिकी विभाग के एक शोधकर्ता डॉ. अहमद जोमा ने बताया, “इसलिए हमें भुखमरी के अनुकूलन की मूल बातें समझने की जरूरत है और यह भी कि कैसे ये कोशिकाएं जीवित रहने और मृत्यु से बचने के लिए निष्क्रिय हो जाती हैं।



Leave a Reply