उत्तराखंड की पहाड़ी टोपी इन दिनों काफी ट्रेंड में है। पीएम मोदी द्वारा उत्तराखंडी टोपी को कई बार पहनने के बाद इसकी डिमांड काफी बढ़ गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंडी टोपी का इतिहास क्या ? कब उत्तराखंड में इस टोपी को पहनने का चलन शुरू हुआ ?
क्या आप जानते हैं उत्तराखंडी टोपी का इतिहास ?
पुरातन काल में उत्तराखंड की अपनी कोई टोपी नहीं थी। यहां लोग पग्गड़ या डांटा पहना करते थे। या फिर टांका बांधा करते थे। उत्तराखंड में टोपी पहनने का प्रचलन चांदपुर गढ़ी के राजा भानुप्रताप के शासनकाल से शुरू हुआ। जब मृगछाला और ऊन से उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में टोपियां बनाई जाने लगी।



Leave a Reply