सेहत के लिहाज से बीफ या एनिमल फैट खाना कितना सही?

तिरुमाला तिरुपति मंदिर(Tirupati Balaji Temples) के पविश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी लड्डू बनाने में बीफ़ टैलो(Beef Tallow), मछली का तेल, पशु और चर्बी घटिया सामाग्री के कथित उपयोग को लेकर एक बड़ा विवाद शुरु हो गया है। सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी ने गुरुवार को दावा किया कि गुजरात स्थित पशुधन प्रयोगशाला ने मिलावट की पुष्टि की है। टीडीपी प्रवक्ता अनम वेंकट रमना रेड्डी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कथित लैब रिपोर्ट दिखाई, जिसमें दिए गए घी के नमूने में बीफ टैलो की मौजूदगी की पुष्टि की गई है

तिरुपति मंदिर के लड्डू में Beef Tallow

तिरुपति मदिंर में लड्डूओं का प्रसाद तैयार किया जाता है। रोज 3 लाख लड्डू बनाए जाते हैं और बांटे जाते हैं। लड्डूओं में बीफ की चर्बी, जानवरों की चर्बी और मछली का तेल मिला है। ये सब कुछ उस घी में मिला है, जिससे लड्डू तैयार किया जाता है। हैरान करने वाली बात यह है कि प्रसाद के तौर पर इन लड्डूओं को न सिर्फ श्रद्धालुओं को बांटा गया, बल्कि भगवान को भी प्रसाद के तौर पर यह लड्डू चढ़ाया जाता है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि बीफ या फिर एनिमल फैट शरीर के लिए कितना नुकसानदायक होता है?

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *