उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून की मांग को लेकर जहां आंदोलन चल रहा है। तो वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गैरसैंण में भू-कानून को लेकर महत्वपूर्ण बैठक ली है। जिसमें भू-कानून के प्रावधानों पर चर्चा की गई है। गैरसैंण से जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की है तो वहीं मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति ने अब भूख हड़ताल का ऐलान कर दिया है। जबकि कांग्रेस ने सरकार की कोशिशों को ढकोसला करार दिया है।
भू-कानून को लेकर सीएम धामी ने
उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून एक जन आंदोलन का रूप ले रहा है। तो वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐलान कर दिया है कि उत्तराखंड में आगामी बजट सत्र में सशक्त भू-कानून सरकार लेकर आएगी। बुधवार को गैरसैंण में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भू-कानून को लेकर महत्वपूर्ण बैठक ली है। जिसमें भू-कानून में होने वाले बदलाव को लेकर चर्चा की गई।
गैरसैंण में भू-कानून को लेकर बैठक कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा संदेश ग्रीष्मकालीन राजधानी से देने की भी कोशिश की है कि सरकार भू-कानून को लेकर गंभीर है। इसके साथ ही ये संदेश भी दिया गया है कि राज्यवासियों की भावनाओं के अनुरूप भू-कानून सरकार लेकर आएगी।



Leave a Reply