केदारनाथ उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। केदारनाथ में जीत के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अब बीजेपी केदारनाथ उपचुनाव में जीत के लिए प्रवासी मतदाताओं को साध रही है।
प्रवासी मतदाताओं को साध रही भाजपा
केदारनाथ उपचुनाव के लिए भाजपा हर संभव कोशिश कर रही है। विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ प्रवासी मतदाताओं को भी भाजपा अपने पक्ष में मतदान के लिए पूरी जोर आजमाइश कर रही है। जिसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने खुद प्रवासी मतदाताओं की कमान अपने हाथों में थाम ली है।
प्रवासी मतदाताओं से अपने बूथों पर पहुंचने का किया आग्रह
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष प्रवासियों से संपर्क करने के लिए लगातार अन्य प्रदेशों में लगातार भ्रमण कर रहे हैं। महेंद्र भट्ट रविवार ने लुधियाना में केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के प्रवासी मतदाताओं से मतदान के लिए अपने बूथों पर पहुंचने का आग्रह किया। भाजपा को जीत दिलाने में सहयोग की अपील की।



Leave a Reply